फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रकों को काम नहीं देने के खिलाफ माइनिंग एरिया की पांच पंचायतों का धरना शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

दाड़लाघाट (सोलन)। माइनिंग एरिया की पांच पंचायतों के लैंड लूजर्स सोसायटी ने अपनी मांगों को लेकर क्रशर माइंस ग्याना-मांगू में धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया है। यह धरना-प्रदर्शन बाघल विकास परिषद के पत्र में शामिल मुख्य मांगों को लेकर किया गया। इसमें चार महीने से लैंड लूजर्स की गाड़ियां खड़ी हैं और प्रस्तावित साढ़े सात प्रतिशत कार्य भी रुका हुआ है।
बाघल विकास परिषद के सदस्य जय सिंह, शीश राम और मदन का कहना है कि उन्हें लगभग छह हजार बीघा अधिकृत भूमि के आधार पर कार्य दिया जाए। इस सभा में 150 गाड़ियां आ चुकी हैं और पिछले चार महीनों से खड़ी हैं जिसका मुख्य कारण कार्य का आवंटन न होना है। इस मुद्दे को लेकर 12 मई को बैठक सोलन डीसी के साथ होगी।
विज्ञापन

इसमें गाड़ियों के कार्यों के बारे और 22 सूत्रीय मांगों पर वार्ता होगी। सदस्यों ने गुहार लगाई कि जब तक मांगें पूरी नहीं होती हैं, वे प्रदर्शन जारी रखेंगे। प्रशासन ने मौके पर तहसीलदार इंद्र कुमार, डीएसपी प्रताप सिंह ठाकुर, एसएचओ जीत सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

नायब तहसीलदार दाडलाघाट इंद्र कुमार ने बताया कि बाघल विकास परिषद और अंबुजा सीमेंट के अधिकारियों के साथ उपायुक्त कार्यालय सोलन में चार बजे बैठक कर बातचीत की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें