फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेड़ा के समीप सड़क हादसे में महिला की मौत

विज्ञापन
Lady died in a road accident near Kheda in BBN
विज्ञापन
बद्दी (सोलन)। बद्दी-नालागढ़ मार्ग पर खेड़ा गांव के समीप एक जायलो गाड़ी के ट्रैक्टर से टकराने पर उसमें सवार एक महिला की मौत हो गई जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों को पीजीआई रेफर कर दिया है। पुलिस के अनुसार यह हादसा गाड़ी के चालक दिनेश कुमार की लापरवाही से हुआ है। पुलिस ने महिला के पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

गाड़ी में चार पुरुष, तीन महिलाएं और पांच बच्चे सवार थे। देहरादून के सैलाकुई से रामपाल अपने परिवार को लेकर जायलो गाड़ी से नैना देवी दर्शन करने जा रहे थे। गाड़ी में रामपाल और उनकी पत्नी कश्मीरो देवी, बेटा अशोक कुमार व आदित्य, पुत्र वधु तारा देवी, देवेंद्र कौर, जयमाला और बच्चों में महक, रितिका, अभिषेक और दिव्यांश सवार थे।
गाड़ी को चालक दिनेश कुमार चला रहा था। खेड़ा के समीप वह अपना संतुलन खो बैठा जिससे वाहन ट्रैक्टर ट्राली से टकरा गया।
इस हादसे में कश्मीरो देवी (60) की मौके पर ही मौत हो गई। रामपाल, अशोक कुमार और दिव्यांश बुरी तरह से घायल हो गए। घायलों को नालागढ़ अस्पताल में भर्ती करवाया गया। अशोक कुमार और दिव्यांश की हालत ज्यादा नाजुक होने पर उन्हें पीजीआई रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

डीएसपी नवदीप सिंह ने बताया कि पुलिस ने मृतक महिला का पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। यह हादसा चालक दिनेश कुमार की लापरवाही से हुआ है। पुलिस ने उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें