सोलन। पर्यटन क्षेत्र कसौली में जिले का पहला स्ट्रीट हब बनेगा। जिला स्वास्थ्य विभाग ने कसौली की हेरिटेज मार्केट में दुकानों का चयन किया है। हेरिटेज मार्केट में फूड विक्रेताओं का ऑडिट करवाकर क्लीन कैंपस घोषित किया जाएगा।
फाइनल ऑडिट के बाद एफएसएसएआई स्ट्रीट हब का लाइसेंस मार्केट को देगी। यह कवायद विभाग ने ईट राइट कैंपेन के तहत की है। योजना से फूड विक्रेताओं को फायदा मिलेगा, वहीं लोगों को स्वच्छ व सेहतमंद खान-पान की चीजें उपलब्ध हो सके।
जानकारी के अनुसार प्रत्येक जिले में योजना के तहत कार्य शुरू किया है। ईट राइट कैंपेन मेें प्रमुख स्थलों को विभाग ने चयन किया है। सोलन में पहले चरण में पर्यटन क्षेत्र कसौली की हेरिटेज मार्केट चयनित हुई है। हेरिटेज मार्केेट में विक्रेताओं को विभाग ने सूचना दे दी है।
सोमवार को दुकानदारों को प्रशिक्षित भी किया जाएगा। इस दौरान दुकानदारों को खाद्य पदार्थों को बनाने से लेकर परोसने तक की विधि बताई जाएगी। प्रशिक्षण में लगभग 40 से अधिक लोग दुकानों में कार्य करने वाले कर्मी भी शामिल होंगे।
सहायक आयुक्त एलडी ठाकुर ने बताया कि कसौली का चयन स्ट्रीट हब के लिए किया गया है। एफएसएसएआई की ओर से ऑडिट होने के बाद लाइसेंस जारी होगा। सोमवार को दुकानदारों का प्रशिक्षण दिया जाएगा।
खाद्य सुरक्षा विभाग की ओर से कसौली की हेरिटेज मार्केट को अभियान में शामिल करने के बाद पानी और खाद्य पदार्थोें के सर्विलांस के आधार पर सैंपल जांच के लिए भरे हैं। दुकानदारों के लाइसेंस भी रिन्यू कर फॉस्टेग के बारे में जानकारी दी है। तीन जनवरी से पहले विभाग ने स्ट्रीट हब कसौली बनाने की योजना है।
विभाग के अनुसार स्ट्रीट हब में उस स्थान का चयन किया जाता है जो काफी प्रसिद्ध है। साथ ही एक साथ फूड दुकानें हैं। जगह का चयन करने के बाद दुकानदारों को योजना की जानकारी दी जाती है। इसके बाद साफ-सफाई का ऑडिट होता है और अंक दिए जातेे हैं। कुछ दिनों बाद फाइनल ऑडिट किया जाता है और दुकानदारों की ओर से किया जाने वाले कार्य को जांचा जाता है। इसके बाद एरिया स्ट्रीट हब कहलाता है। संवाद