फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: ठोडो मैदान में 22 से 24 दिसंबर तक होगी बघाट कबड्डी लीग

लीग की विजेता टीम को मिलेगा एक लाख रुपये का नकद इनाम
प्रतियोगिता में आठ लड़कों और छह लड़कियों की टीमें लेंगी भाग
प्रो कबड्डी लीग की तर्ज पर किया जा रहा लीग का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। ऑल कबड्डी लवर्स की ओर से पहली बार ठोडो मैदान सोलन में बघाट कबड्डी लीग का आयोजन किया जाएगा। इसमें आठ लड़कों और छह लड़कियों की टीमें भाग लेंगी। यह बात आयोजक समिति के सदस्य अरूण कुमार ने विश्रामगृह सोलन में आयोजित पत्रकारवार्ता में कही। उन्होंने कहा कि 22 से 24 दिसंबर तक होने वाली इस लीग में लड़कों की विजेता टीम को एक लाख रुपये का नकद इनाम और ट्राॅफी दी जाएगी, जबकि उपविजेता टीम को 51 हजार रुपये की राशि व ट्राॅफी मिलेगी। इसी तरह लड़कियों की विजेता टीम को 21 हजार व ट्रॉफी व उपविजेता टीम को 11 हजार रुपये व ट्रॉफी दी जाएगी। इसके अलावा बेस्ट रेडर को 5100, बेस्ट डिफेंडर को 3100 और हर मैच में बेस्ट खिलाड़ी को 500 रुपये का नकद इनाम व ट्रॉफी दी जाएगी। उन्होंने बताया कि प्रो. कबड्डी लीग की तर्ज पर यह प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। इसमें करीब 144 खिलाड़ी भाग लेंगे, जिसमें 96 लड़के और 48 लड़कियां शामिल हैं। इसके लिए पहले ट्रायल आयोजित किए गए थे, जिसमें खिलाड़ियों का चयन किया गया और उसमें से आठ टीमें बनाई गई हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें