फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुनिहार, सोलन, कंडाघाट और कसौली के जंगलों में आग

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोलन/कुनिहार। जिले में बढ़ती गर्मी के बीच जिले में कई जगह जंगल सुलग रहे हैं। जंगल में आग से अभी तक वन विभाग को लाखों का नुकसान हो गया है। हालांकि अभी नुकसान की पूरी रिपोर्ट तैयार नहीं हो पाई है।
शनिवार देर रात सोलन के साथ लगते भुलग, गलानग, शिल्ली, जौणाजी, धर्मपुर के साथ लगते जंगल डगशाई, सनावर और कुनिहार क्षेत्र की बझोल घाटी के जंगल में आग लगी है। हालांकि वन विभाग, स्थानीय लोगों सहित अग्निशमन विभाग की टीमें आग पर काबू पाने में लगी हैं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार शनिवार देर रात सोलन के आसपास सहित कुनिहार क्षेत्र में आने वाले बझोल घाटी के जंगल में अचानक आग लग गई। आग इतनी भयंकर थी कि उसके आगे सभी बेबस नजर आ रहे थे। हवाओं से आग की लपटें चीड़ के पेड़ों की चोटियों तक जा रही थीं।
आग पर काबू पाना आसान नहीं है। मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों और वन कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद विशेष रणनीति के तहत जंगल के दूसरी तरफ से काउंटर फायर का सहारा लिया ताकि आग को रिहायशी गांवों तक फैलने से रोका जा सके। जंगल के कुछ दूरी पर ही खड़ी, काटल, खनोल, भट्यून, झंडी, ऊंचा गांव आदि रिहायशी क्षेत्रों के अतिरिक्त गोशाला भी हैं।
विज्ञापन

उधर, वन मंडल अधिकारी कुनिहार एचके गुप्ता ने कहा कि वन मंडल कुनिहार के तहत आने वाले कई जंगलों में आग लगने से लाखों रुपयों की वन संपदा को नुकसान हो चुका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें