फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

72 घंटे से कक्षाएं खाली, आज शिमला में गरजेंगे जेबीटी प्रशिक्षु

विज्ञापन
सोलन के डाइट कॉलेज में हड़ताल पर बैठे प्रशिक्षु। संवाद - फोटो : SOLAN
विज्ञापन
सोलन। बीएड डिप्लोमाधारकों को जूनियर बेसिक टीचर (जेबीटी) भर्ती में मान्यता देने पर जेबीटी प्रशिक्षु मंगलवार को शिमला में रोष प्रदर्शन करेंगे। बीते 72 घंटों से कॉलेज में कक्षाएं खाली पड़ी हैं। सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने के लिए मंगलवार को आठ बजे सोलन से हजारों प्रशिक्षु बसों में शिमला रवाना होंगे।
विज्ञापन

नए फैसले के अनुसार जेबीटी प्रशिक्षु और बीएड एक साथ पहली से पांचवीं कक्षा के विद्यार्थियों को पढ़ाएंगे। इस पर जेबीटी प्रशिक्षुओं ने अनिश्चितकालीन हड़ताल का बिगुल बजा दिया है। सोमवार को डाइट कॉलेज में कक्षाएं बंद रहीं। साथ ही सभी प्रशिक्षु मुख्य गेट पर धरना देकर बैठे रहे।
उधर, डाइट प्रशिक्षु सुनेश, सौरव, प्रविंद्र, अनुज, विशाल, कनिका, पंकज, शुभम, कार्तिक, मंजू समेत अन्य प्रशिक्षुओं ने बताया कि बीएड करने वालों को जेबीटी भर्ती में मान्यता देने के खिलाफ जेबीटी प्रशिक्षु अपना प्रदर्शन जारी रखेंगे। मंगलवार को शिमला में प्रदर्शन के लिए पूरी तैयारियां हैं। जब तक मांगें पूरी नहीं होगी, प्रशिक्षुओं का प्रदर्शन लगातार जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें