द साईं इंटरनेशनल गीतांजलि किंडर वर्ल्ड स्कूल में आयोजित सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में भाग लेते
गीतांजलि स्कूल में सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़ (सोलन)। द साइन इंटरनेशनल गीतांजलि किंडर वर्ल्ड स्कूल में सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें प्री नर्सरी से जय सिंह, नर्सरी से अद्विका, सौम्या, कृतिका, रुद्रांश आराध्या, कायरा और वरुण, एलजी से अभिनंदन, नक्श, अभिनंदन और युवराज यूकेजी से ज्येष्ठा और अंगद ने भाग लिया।
प्रतियोगिता में प्री नर्सरी क्लास से जय सिंह ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसी तरह नर्सरी से अद्विका ने प्रथम, अराध्या ने द्वितीय और रुद्रांश ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। एलजी से अभिनंदन कुमार ने प्रथम, नक्श ने द्वितीय और अभिनंदन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। यूकेजी से ज्येष्ठा ने प्रथम और अंगद ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
प्रधानाचार्य गीतांजलि सचदेवा ने कहा कि हमें समय-समय पर बच्चों से ऐसी प्रतियोगिताएं करवाते रहना चाहिए। इससे उन्हें अपने राज्य और अपने देश के बारे में जानकारी प्राप्त हो सके। स्कूल की अध्यापिकाएं सरिता और परिधि ने बच्चों को बताया कि 25 जनवरी को हिमाचल प्रदेश को पूर्ण राज्य का दर्जा मिला था।