फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कामगारों को नोटिस देने पर भड़के एचआरटीसी कर्मी

विज्ञापन
नालागढ में गेट मीटिंग करते हुए एचआरटीसी के कर्मचारी। संवाद - फोटो : SOLAN
विज्ञापन
नालागढ़ (सोलन)। नालागढ़ में पथ परिवहन निगम के कर्मचारियों ने नौ कामगारों को कारण बताओ नोटिस जारी करने पर गेट मीटिंग की। कामगारों का कहना है कि यह गेट मीटिंग हर रोज होगी। अगर 13 सितंबर तक विभाग और सरकार ने वार्ता के लिए नहीं बुलाया तो 14 सितंबर को मुख्य कार्यालय का घेराव किया जाएगा।
विज्ञापन

नालागढ़ में जेसीसी के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह, चालक यूनियन के प्रधान सुरेंद्र सिंह, संजय, संजीव ठाकुर, राजू राम, रणजीत सिंह, रविंद्र कुमार, दर्शन पाल, रामलाल, कुलभूषण, राकेश कुमार, कमल किशोर, लेखराम और निर्मल सिंह ने गेट मीटिंग की।
चालक यूनियन के प्रधान सुरेंद्र सिंह ने बताया कि एक महीना पहले प्रदेश भर में शिमला के आरएम का राजनीतिक दबाव में आकर स्थानांतरण करने पर सभी डिपुओं में हड़ताल हुई थी। बाद में संसारपुर में एचआरटीसी मंत्री के साथ हुई बैठक में यह फैसला हुआ था कि किसी भी कर्मचारी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं होगी। अब एक महीना बीतने के बाद एचआरटीसी ने सभी जगह पर कर्मचारियों को नोटिस जारी किए हैं।
विज्ञापन

कामगारों को 15 फीसदी अंतरिम राहत और चालकों-परिचालकों का ओवरटाइम बकाया है जिसका निगम अभी तक जारी नहीं कर रहा है। उन्होंने कहा कि कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर हर रोज गेट मीटिंग करेंगे। अगर 13 तक कोई समाधान नहीं निकला तो 14 सितंबर को शिमला में कार्यालय मुख्यालय का घेराव किया जाएगा। इसकी जिम्मेदारी सरकार और निगम को होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें