HRTC to deploy 31 buses for election duty in Arki by-election
सोलन। अर्की विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव को लेकर पथ परिवहन निगम की तैयारियां पूरी हैं। पोलिंग पार्टियों को गंतव्य तक पहुंचाने के बाद शनिवार को चुनाव करवाने के बाद मत पेटियों को स्ट्रांग रूम तक पहुंचाने के लिए 31 बसें लगाई हैं।
इसके चलते शनिवार को दोपहर बाद लोगों को लोकल रूटों पर परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। इस दौरान निगम ने लोगों को परेशानी न हो, इसे देखते हुए कुछ बदलाव किए हैं। इसके लिए निरीक्षक टीम को जिम्मेवारी दी गई है ताकि लोग आसानी से आवाजाही कर सकें।
अर्की विधानसभा क्षेत्र में शनिवार का शनिवार को उपचुनाव होना है। आरएम एचआरटीसी सोलन शुगल सिंह ने बताया कि उपचुनाव के लिए 31 बसें चुनावी ड्यूटी पर लगाई गई हैं। लोगों को परेशानी न हो, इस बात का भी ध्यान रखा गया है।