फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिवहन निगम प्रबंधकों के खिलाफ लगाए नारे

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोलन/नालागढ़। हिमाचल पथ परिवहन निगम के कर्मचारियों ने मांगें पूरी न होने पर प्रबंधकों के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान कर्मचारियों ने मांगें पूरी होने तक धरना-प्रदर्शन करने की चेतावनी दे दी है।
सोलन, परवाणू और नालागढ़ डिपो के कर्मचारियों ने वीरवार को गेट मीटिंग की। गेट मीटिंग के दौरान पहले तो कर्मचारियों ने मांगों को लेकर आक्रोश जताया और आगामी रणनीति तैयार की। उन्होंने सरकार और प्रबंधकों से जल्द मांगें पूरी करने की मांग भी की जिससे कर्मचारियों को लाभ मिल सके।
विज्ञापन

परिवहन मजदूर संघ के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष राजन वर्मा के नेतृत्व में गुरचरण सिंह टोहरा, रवि शर्मा, परमदत्त, राकेश ठाकुर, लज्जा राम योगेश दत्त, अमनदीप सिंह, रामधन शर्मा, धर्मपाल के नेतृत्व में एचआरटीसी कर्मचारियों ने भोजन अवकाश के दौरान गेट मीटिंग कर रोष जताया।
राजन वर्मा ने बताया कि सभी श्रेणियों के कर्मचारियों की वेतन विसंगतियों को दूर करने, छठे वेतनमान का लाभ शीघ्र जारी करने, चालकों-परिचालकों का 28 माह का रात्रि भत्ता और अतिरिक्त भत्ता शीघ्र जारी करने, परिवहन बेडे़ में एक हजार नई बसें शामिल करने, दो साल का कार्यकाल पूरा करने वाले चालक-परिचालक और वाशर ब्वाय को पक्का करने तथा कर्मशाला में कलपुर्जों की कमी को दूर करने की मांग उठाई।
विज्ञापन

कर्मचारी अपने मांगों को लेकर हर रोज दोपहर एक बजे से लेकर दो बजे तक गेट मीटिंग करेंगे। सात दिन तक यह मीटिंग जारी रहेगी। सात दिन के बाद उनकी मांगों की अनदेखी की गई तो प्रदेश मुख्यालय परिसर में धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें