फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचआरटीसी ने नहीं चलाई, ग्रामीणों की पीएमओ में शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मपुर (सोलन)। पर्यटन क्षेत्र कसौली बस सुविधा न मिलने से गुस्साए ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री कार्यालय कसे शिकायत भेजी है। ग्रामीणों ने पीएमओ से निगम पर सख्त कार्रवाई करने की मांग भी की है।
विज्ञापन

पत्र में लोगों ने कहा कि वे कई बार निगम से सोलन-मंकी प्वाइंट रूट पर बस को चलाने की मांग कर चुकें है। इसके बावजूद आज तक मांग को पूरा नहीं किया गया है। इसके चलते लोगों को कसौली के लिए आवाजाही करने में परेशानी होती है।
स्थानीय निवासी घनश्याम पंवार, जयप्रकाश ठाकुर ने बताया कि इस मांग को कई बार लोगों की ओर से स्वास्थ्य मंत्री के समक्ष भी रखी गई थी। इसके बाद स्वास्थ्य मंत्री की ओर बस चलाने के आदेश दिए गए। निगम ने इन आदेशों को अनदेखा किया। बच्चों को स्कूल भेजने के लिए बस सेवा न होने के कारण मजबूरन टैक्सी का सहारा लेना पड़ रहा है। विकास खंड धर्मपुर की छह पंचायत के प्रतिनिधियों ने बस शुरू करने को लेकर सरकार को प्रस्ताव भेजे हैं।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने परवाणू दौरे के दौरान कसौली के लिए दो मुद्रिका बसें चलाने की घोषणा की गई थी। इसमें यह स्पष्ट नहीं है कि ये मुद्रिका बसें किस क्षेत्र की ओर चलाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें