सोलन में आयोजित हिप्र राज्य विद्युत परिषद पेंशनर संघ की बैठक में उपस्थित लोग।
- फोटो : SOLAN
सोलन। हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत परिषद पेंशनर कल्याण संघ का पांचवां वार्षिक राज्य स्तरीय सम्मेलन सोलन में हुआ। संघ के पूर्व सदस्य डॉ. आरएल चौहान ने सम्मेलन में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।
मुख्यातिथि ने संघ के कार्यों की सराहना की। प्रदेश महामंत्री पीएल गुप्ता ने कहा कि संघ प्रदेश साथ-साथ बाहर रह रहे पेंशनरों की समस्याओं का समाधान भी कर रहा है। प्रदेशाध्यक्ष ईं. बीके सूद ने प्रदेश की इकाइयों के पदाधिकारियों के सामने संघ के कार्यों को रखा। इसमें विद्युत पेंशनरों की पेंशन संशोधन के आदेश जल्द से जल्द करने की मांग उठाई गई।
प्रदेश के पेंशनरों की पेंशन की अदायगी सीसीएस नियमों के आधार पर केंद्र सरकार के अनुरूप की जाए। इसमें पेंशन संशोधन के दो फार्मूले न देकर प्रदेश सरकार ने 2.57 का गुणांक लगाकर ही पेंशन संशोधन किया, जबकि जो 31 दिसंबर 2015 से पहले सेवानिवृत्त हुए हैं उनकी केंद्र की तर्ज पर नेशनल फिक्सेशन होनी चाहिए। इसके अलावा अन्य सभी ज्वलंत समस्याओं के समाधान की भी मांग उठाई गई।
बीके सूद फिर चुने प्रदेशाध्यक्ष
बैठक के बाद कार्यकारिणी का चुनाव हुआ। इसमें बीके सूद को प्रदेशाध्यक्ष और पीएल गुप्ता को महासचिव चुना गया। संघ के जिला कार्यकारिणी के महासचिव लक्ष्मी रमण शर्मा ने बताया कि प्रदेश के सभी सदस्यों ने नवनिर्वाचित प्रदेशाध्यक्ष और महासचिव को अन्य नियुक्तियों के लिए अधिकृत किया।