फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: कितने विद्यार्थियों ने खाया खाना, कितने रहे अनुपस्थित एसएमएस देनी होगी जानकारी

Fri, 07 Jun 2024 06:26 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन
मिड-डे मील योजना की प्रदेश और केंद्र स्तर पर की जा रही मॉनिटरिंग
विज्ञापन

सभी सरकारी स्कूल के एमडीएम प्रभारी को रोजाना देनी होगी जानकारी

संवाद न्यूज एजेंसी

सोलन। स्कूलों में मिलने वाले दोपहर के भोजन को कितने विद्यार्थियों ने खाया और कितने अनुपस्थित रहे इसकी जानकारी मिड डे मील प्रभारी को ऑनलाइन अपलोड करनी होगी। इसमें प्रभारी को खाना खाने वाले बच्चों की जानकारी टोल फ्री नंबर 15544 पर एसएमएस से साझा करनी होगी। डाइट सोलन में एमडीएम जिला नोडल अधिकारी राज कुमार पराशर की अध्यक्षता में इसको लेकर बैठक हुई, जिसमें उन्होंने जिले के सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को सही जानकारी प्रदान करने के भी निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


जिसमें सभी स्कूलों में गठित एमडीएम प्रभारियों को एसएमएस से मिड डे मील में कितने विद्यार्थियों ने खाना खाया, कितने अनुपस्थित रहे और कितने बच्चों ने स्कूल में रहकर खाना नहीं खाया इसकी जानकारी तत्काल देनी होगी। जिसकी मॉनिटरिंग प्रदेश और केंद्र स्तर पर की जा रही है। एसएमएस से यह जानकारी आला अधिकारियों के पास भी रहेगी। जिससे फर्जी आंकड़ों पर अंकुश लगेगा। अभी हाल ये है कि कुछ स्कूल प्रभारी अपनी मर्जी के अनुसार रजिस्टर में मिड डे मील के लाभार्थियों की संख्या लिख देते हैं। अब एसएमएस पर आंकड़े आने के बाद शिक्षा विभाग स्कूल का औचक निरीक्षण भी करेगा जिसमें जितनी संख्या बताई गई है, उसके मुताबिक विद्यार्थी मौजूद भी रहे या नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें