फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिवाली के लिए दमकल कर्मियों की छुट्टियां रद्द

विज्ञापन
सोलन दमकल विभाग कार्यालय। संवाद - फोटो : SOLAN
विज्ञापन
सोलन। दिवाली पर पटाखों और आतिशबाजी से आग की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए शहरों में फायर हाइड्रेंट दुरुस्त कर लिए गए हैं। फायर बिग्रेड ने गाड़ियां पूरी तरह तैयार रखी हैं। फायर कर्मियों की छुट्टियों पर दिवाली को लेकर रोक लगा दी गई है। जिले में 150 फायर कर्मी तीन शिफ्टों में काम करेंगे जिससे आग की घटनाओं से निपटा जा सके। दमकल विभाग दिवाली को लेकर मुस्तैद हो गया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार तीन नवंबर से दिवाली शुरू हो जाएगी। इस बीच पटाखों और आतिशबाजी से होने वाली आग की घटनाओं से निपटने के लिए दमकल विभाग ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। सोलन, नालागढ़, बद्दी, अर्की और परवाणू में अग्निशमन विभाग ने फायर टेंडर सहित अन्य उपकरणों की जांच कर ली है।
दो दिन पहले जिला मुख्यालय के बाजारों में खराब पड़े फायर हाइड्रेंट भी दुरुस्त कर दिए हैं। संवदेशील क्षेत्रों में फायर वाहनों के साथ अग्निशमन कर्मियों की तैनाती की जाएगी। दमकल कर्मियों की छुट्टियां रद्द हैं और वे डबल शिफ्ट में ड्यूटी देंगे। हाइड्रेंटों की आईपीएच, हिमुडा सहित नगर निगम ने पानी छोड़ने के बाद फाइनल इंस्पेक्शन कर ली है।
विज्ञापन

कमांडेंट होमगार्ड डॉ. शिव कुमार शर्मा ने बताया कि दिवाली पर आग की घटनाओं से निपटने के लिए पुख्ता इंतजाम किए हैं। 150 कर्मियों को जिला भर में तैनात किया है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि सार्वजनिक स्थानों पर पटाखें न चलाएं। आग लगने पर अग्निशमन विभाग को तुरंत सूचना दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें