फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोलन कॉलेज का हर्ष लेगा गणतंत्र दिवस परेड में भाग

विज्ञापन
विज्ञापन
सोलन। डिग्री कॉलेज सोलन के कला स्नातक तृतीय वर्ष के छात्र कैडेट अंडर अफसर हर्ष का चयन राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) की गणतंत्र दिवस परेड के लिए हुआ है।
विज्ञापन

हर्ष 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस परेड व प्रधानमंत्री एनसीसी रैली में पंजाब, हरियाणा एवं चंडीगढ़ का प्रतिनिधित्व करेंगे।
सोलन कॉलेज की एनसीसी इकाई के एसोसिएट एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट सोहन सिंह नेगी ने कहा कि स्नातक कला तृतीय वर्ष के सभी कैडटों के परिश्रम से यह संभव हो पाया है।
गणतंत्र दिवस परेड में शामिल होने के लिए एनसीसी के छह शिविरों का आयोजन किया। प्रथम तथा द्वितीय शिविर 16 से 29 सितंबर, 2021 तक चितकारा विश्वविद्यालय बद्दी तथा तृतीय शिविर 11 से 17 नवंबर, 2021 तक मार्कंडेश्वर विश्वविद्यालय सोलन में किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधानाचार्य डॉ. नीलम कौशिक, कमान अधिकारी कर्नल वीएस पनाग ने भी कैडेट अंडर अफसर हर्ष, कॉलेज के शिक्षकों एवं गैर शिक्षकों को बधाई दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें