गुग्गामाड़ी में छड़ि पूजन करते मेला कमेटी के सदस्य। संवाद
- फोटो : SOLAN
सुबाथू (सोलन)। रक्षा बंधन पर्व के साथ रविवार को सुबाथू में छड़िया पूजन कर श्री गुग्गामाड़ी मेले का आंशिक शुभारंभ हुआ। प्रधान रवि शर्मा की मौजूदगी में मेला कमेटी के सदस्यों ने रविवार को कोविड नियमों के अनुसार बाबा के दरबार पर ढोल-नगाड़े की ताल पर छड़ी पूजन किया।
इस दौरान श्री गुग्गावीर चौहान की मजार पर विधिवत पूजा की। बाबा के सेवादार सुमित गिल ने बताया कि रविवार से बाबा के मुख्य स्थान बागड़ की तर्ज पर जगह-जगह गुग्गा माड़ी मेलों की शुरूआत हो चुकी है। प्राचीन परंपरा के अनुसार रविवार सुबाथू गुग्गा माड़ी में भी छड़ी पूजन के साथ आंशिक मेले की शुरुआत हुई है।
हालांकि, जन्माष्टमी के बाद सप्तमी से नवमी तक हर साल पूर्ण रूप से मेले का आयोजन किया जाता है लेकिन कोविड महामारी के चलते पिछले साल मेला नहीं हो पाया। तीन दिन बाद श्री गुग्गावीर चौहान का ख्वाजा पीर से मिलन करवाया जाएगा। सुमित गिल ने बताया कि मेले के दौरान अष्टमी को 150 वर्ष पुराने बांस को बाबा की छड़ी के रूप में सजाया जाता है। इस मौके पर प्रकाश शर्मा, देवराज बैंस, कृष्ण मुरारी, संजय कुमार, लोकेश सूद, मिलखान चौहान मौजूद रहे।