संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। कसौली में जहरीला पदार्थ निगलने से युवती की मौत हो गई है। बेहोशी की हालत में युवती को सोलन अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया है।
इसकी सूचना पुलिस को दी गई। जानकारी के अनुसार कसौली क्षेत्र की एक युवती ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। इसका पता परिजनों को वीरवार सुबह लगा। जब युवती अपने कमरे से बाहर नहीं आईं।
परिजनों ने अंदर जाकर देखा कि युवती फर्श पर गिरी थी जिसके बाद उसे चंडी अस्पताल ले गए। यहां उसकी नाजुक हालत को देखते हुए सोलन अस्पताल रेफर किया गया।
हालांकि सोलन पहुंचने पर डॉक्टरों ने युवती को मृत घोषित कर दिया। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसपी सोलन वीरेंद्र शर्मा ने इसकी पुष्टि की है।