फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग से चार सब्जी विक्रेताओं को रेहड़ियां राख

विज्ञापन
बद्दी की सब्जी मंडी में आग से जल सब्जी की रेहड़ियां। संवाद - फोटो : SOLAN
विज्ञापन
बद्दी (सोलन)। सब्जी मंडी में चार सब्जी विक्रेताओं की रेहड़ी जल कर राख हो गई। रात के समय अचानक भड़की इस आग से 50 हजार की संपत्ति का नुकसान हुआ है। फायर ब्रिगेड से मौके पर आकर पानी डाल कर आग पर काबू पाया और अन्य रेहड़ियों को जलने से बचाया।
विज्ञापन

बद्दी सब्जी मंडी में मध्य रात्रि करीब साढ़े 11 बजे अचानक आग लग गई। इससे कमलेश, श्याम लाल, राजू और शंभू की सब्जी की रेहड़ी चपेट में आ गई। इन सभी लोगों की रेहड़ी और सब्जी जल कर राख हो गईं।
शंभू ने बताया कि वह शाम को अपनी रेहड़ी बंद कर घर चले गए थे। रात को उन्हें फोन पर आग लगने की सूचना मिली। जब तक वह सब्जी मंडी पहुंचे तब तक आग पर फायर ब्रिगेड ने काबू कर लिया लेकिन चार रेहड़ियां जल कर राख हो गईं।
विज्ञापन

उधर, फायर अफसर कुलदीप ठाकुर ने बताया कि सूचना मिलते ही आग पर काबू पाया। अन्य रेहड़ियों को जलने से बचा लिया गया। उन्होंने बताया कि आग लगने के कारणों का कोई पता नहीं चला है। आग से 50 हजार रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें