फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

49 साल का हुआ सोलन, केक और लड्डू बांट कर मनाया जन्म दिवस

विज्ञापन
विज्ञापन
सोलन। एक सितंबर को जिला सोलन 49 वर्ष का हो गया। बुधवार को पुराने डीसी चौक पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लड्डू बांट कर स्थापना दिवस मनाया। मालरोड पर भाजपा मीडिया सह प्रभारी की अध्यक्षता में केक काटा गया। कॉलेज खुलने पर शहर पहुंचे विद्यार्थी भी कार्यक्रम में शामिल हुए।
विज्ञापन

1972 में सोलन की स्थापना प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री डॉ. यशवंत सिंह परमार के हाथों उद्घाटन के साथ हुई थी। लाखों लोगों की आस्था मां शूलिनी देवी भी शहर में विराजमान हैं। अब सोलन देश भर में मशरूम सिटी के नाम से विख्यात है। प्रदेश भर में विकास में तेजी से उभरता जिला सोलन अव्वल है।
वर्तमान में जिले की कुल आबादी लगभग छह लाख है। कसौली और चायल जैसे पर्यटक स्थल सैलानियों के आकर्षण का केंद्र हैं। ऐतिहासिक हेरिटेज मार्केट, चायल, कसौली, एशिया का सबसे ऊंचा जटोली मंदिर मौजूद है। बुधवार को सोलन का जन्म दिवस मनाया गया।
विज्ञापन

भाजपा सह मीडिया प्रभारी मुकेश गुप्ता ने कहा कि सोलन जिले के 49 वर्ष का होने पर केक काटा गया। कॉलेज विद्यार्थियों समेत अन्य लोगों ने इसमें भाग लिया। कोविड के चलते बड़ा आयोजन नहीं किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें