Forest deptt confiscates illegal wood logs near Gol Jamala of Nalagarh
नालागढ़ (सोलन)। नालागढ़ के गोल जमाला में अवैध लकड़ी पकड़े जाने पर वन विभाग ने ठेकेदार और भूमि मालिक पर 33760 रुपये जुर्माना लगाया है।
इसमें 30 हजार ठेकेदार और तीन हजार 760 रुपये भूमि मालिक से वसूल किया जाएगा। नालागढ़ के डीएफओ यशुदीप सिंह ने बताया कि कुछ दिन पहले गोल जमाला में रात्रि ड्यूटी के दौरान वन रक्षक ने एक लकड़ी से भरा एक टेंपो पकड़ा था।
इसकी छानबीन के दौरान विभाग ने लकड़ी के ठेकेदार श्याम लाल पर 30 हजार रुपये जुर्माना किया। वहीं जहां से यह लकड़ी आई थी, उस गांव के व्यक्ति पर 3760 रुपये जुर्माना किया।