सोलन में डिपूओं से भरे सैंपल की रिपोर्ट तैयार करते खाद्य नियत्रंक। संवाद
- फोटो : SOLAN
सोलन। जिला के बाजारों में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता जांच के लिए खाद्य सुरक्षा और खाद्य आपूर्ति विभाग लगातार सैंपल भर रहा है। जिले के डिपुओं में मिलने वाले राशन के सैंपल भरे गए हैं। ये सैंपल रूटीन आधार पर भरे गए हैं।
इन्हें जांच के लिए विभाग ने शिमला लैब में भेजा है। करीब 14 दिनों बाद सैंपल की रिपोर्ट आती है। खास बात यह है कि खाद्य आपूर्ति विभाग की ओर से बीते माह भेजे गए सभी सैंपल पास हुए हैं।
जानकारी के अनुसार खाद्य आपूर्ति विभाग ने इस माह कई जगहों से 15 सैंपल भरे हैं। इनमें चीनी व आटा के सैंपल भी भरे गए हैं। चीनी के सैंपल मालरोड डिपो से भरे हैं। यहां निरीक्षण के दौरान गीली चीनी की आपूर्ति पाई गई जिसे जांच के लिए भेजा है।
उधर, जिला खाद्य नियंत्रक नरेंद्र धीमान ने बताया कि डिपुओं से राशन के सैंपल भरे हैं। हर माह आटा और चीनी के सैंपल जांच के लिए भेजे जाते हैं। 14 दिन बाद सैंपल की रिपोर्ट आएगी।