फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परवाणू और आसपास के एरिया में लगातार होगी फॉगिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

परवाणू (सोलन)। परवाणू और आसपास के क्षेत्रों में लगातार फॉगिंग जारी रहेगी। साथ ही दवाओं का छिड़काव भी लगातार किया जाएगा। यह निर्णय डेंगू के बढ़ते मामलों के मद्देनजर परवाणू में हुई बैठक में लिया गया।
इसके अलावा डेंगू के बढ़ते मामलों और मक्खी-मच्छरों से फैलने वाली बीमारियों की रोकथाम के लिए पानी जमा होने वाली जगहों पर सफाई करवाई जाएगी। लोगों के लिए जागरूकता अभियान चलाएंगे।
विज्ञापन

इसमें मक्खी-मच्छरों को फैलने से रोकने और बीमार होने पर तुरंत अस्पताल में जांच के बारे में बताया जाएगा। यह भी फैसला लिया गया कि आशा कार्यकर्ता लोगों के घरों में जाकर लार्वा की जांच करेंगी।
लोगों को मच्छरदानी, ओडोमॉस, कूलर-फ्रिज और गमलों में खड़े पानी को बदलने के बारे में बताया जाएगा। डेंगू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग, नगर परिषद और दूसरे विभाग मिलकर कार्य करेंगे।
विज्ञापन

बैठक में जिला कीटजनित रोग अधिकारी डॉ. अजय सिंह, खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. कविता शर्मा, परवाणू नगर परिषद कार्यकारी अधिकारी अभिनव शर्मा, ईएसआई अस्पताल के डॉ. गुरमेल और नगर परिषद के सेनेटरी निरीक्षक खेमचंद मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें