फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से खराब धान की फसल पर नायब तहसीलदार से मिले किसान

विज्ञापन
नालागढ़ में किसान यूनियन के पदाधिकारी एसडीएम की अनुपस्थिति में नायब तहसीलदार आशा राम को ज्ञापन ? - फोटो : SOLAN
विज्ञापन
नालागढ़ (सोलन)। भारतीय किसान यूनियन का जिला इकाई का प्रतिनिधिमंडल बारिश से धान को हुए नुकसान को जिला प्रशासन को ज्ञापन दिया। जिला अध्यक्ष सुरमुख सिंह ने बताया कि 24 अक्तूबर को हुई बेमौसमी बारिश के चलते लोगों की कटी धान की फसल खराब हो गई है।
विज्ञापन

उन्होंने एसडीएम से मांग की कि पटवारियों को गिरदावरी करने के निर्देश दिए। किसानों की धान खराब हुई है उन्हें उचित मुआवजा दिया जाए। किसानों को यह नुकसान खरीद केंद्र देरी से खुलने से हुआ है।
किसान यूनियन मांग करती है कि नालागढ़ अनाज मंडी में बहुत ज्यादा भीड़ है। मलपुर में खोले गए खरीद केंद्र को जल्द चालू करवाया जाए। 30 अक्तूबर के बाद ऑनलाइन टोकन खुल नहीं रहा है जबकि अभी आधे से अधिक किसानों को टोकन नहीं मिला है।
विज्ञापन

टोकन सिस्टम को बंद किया जाए तो किसान धान लेकर मंडी पहुंचता है, उसके धान क्रमवार खाली करवाये जाए। किसान यूनियन ने चेतावनी दी है कि उनकी मांग जल्द मानी जाए वरना किसानों को प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें