फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल में महिला कर्मी के पॉजिटिव आने से हड़कंप

विज्ञापन
Coronavirus economic impact concept image - फोटो : Feydzhet Shabanov - stock.adobe.
विज्ञापन
कुनिहार (सोलन)। मिडल स्कूल स्यावां में कार्यरत महिला कर्मचारी कोरोना संक्रमित पाई गई है। इससे विद्यालय के बच्चों समेत अन्य कर्मियों में में हड़कंप मच गया है। राहत की बात ये है कि महिला कर्मचारी के संक्रमित आने के बाद संपर्क में आए छात्रों और स्टाफ की रिपोर्ट निगेटिव आई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार मिडल स्कूल स्यावां में चपरासी पद पर कार्यरत महिला की अचानक तबियत खराब हो गई। इसके बाद महिला को सिविल अस्पताल कुनिहार लाया गया। अस्पताल में महिला का रैपिड एंटिजन टेस्ट हुआ तो महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आई।
स्वास्थ्य विभाग ने महिला को 108 एंबुलेंस में घर पहुंचा आइसोलेट कर दिया है। महिला की कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट पर शनिवार को स्वास्थ्य पर्यवेक्षक कृष्ण चंद वर्मा और टीम की ओर तीन स्टाफ व 28 बच्चों सैंपल जांचे गए। सभी की रिपोर्ट नेगेटिव पाई गई।
विज्ञापन

स्वास्थ्य पर्यवेक्षक कृष्ण वर्मा ने बताया कि महिला के कोरोना पॉजिटिव आने से महिला आइसोलेट कर दिया है। स्कूली बच्चों और स्टाफ के सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव आई है। एहतियात के तौर पर स्कूल प्रबंधन ने विद्यालय को सैनिटाइज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें