Expiry fire extinguishers replaced with newer one on Solan regional hospital
सोलन। क्षेत्रीय अस्पताल में खराब अग्निशमन उपकरण ठीक हो गए हैं। अस्पताल प्रशासन ने फायर सिलिंडरों को भरवा दिया है। इससे अस्पताल में आग की घटनाओं से बचा जा सकेगा।
खास बात ये है कि आपात स्थिति में फायर सिलिंडरों को अस्पताल स्टाफ भी चला पाएगा। इसके लिए एक्सपायर सिलिंडरों का इस्तेमाल कर स्टाफ को आग बुझाने की ट्रेनिंग दी गई है। इसके बाद सिलिंडरों को अस्पताल प्रशासन ने रिफिल करवाने के लिए भेजा था।
क्षेत्रीय अस्पताल में अक्तूबर महीने में फायर सिलिंडर एक्सपायर हो गए थे। इस कारण कभी भी किसी अप्रिय घटना पर परेशानी झेलनी पड़ सकती थी। इस समस्या को अमर उजाला ने प्रमुखता से उठाया था। इसके बाद अस्पताल प्रशासन ने सिलिंडर रिफिल करवाए।
सिलिंडरों के रिफिल करवाने से पहले प्रशासन ने योजना तैयार की और एक्सपायर सिलिंडरों को प्रयोग में लाकर स्टाफ को ट्रेनिंग दी गई। अतिरिक्त चिकित्सा अधीक्षक सोलन डॉ. सुमित सूद ने बताया कि फायर सिलिंडरों को रिफिल करवाकर स्टाफ को ट्रेनिंग दी। आग की घटना होने पर इन उपकरणों को तुरंत प्रयोग किया जा सकता है।