फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्मचारियों ने दी चेतावनी, रेलवे का निजीकरण किया तो होगा आंदोलन

Fri, 20 May 2016 11:03 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोलन
विज्ञापन
ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन के राष्ट्रीय महासचिव ने कहा कि रेलवे का निजीकरण किया तो बुरा होगा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन के राष्ट्रीय महासचिव ने कहा कि रेलवे का निजीकरण किया तो बुरा होगा। इस कवायद को अगर यहीं केंद्र ने नहीं रोका तो सरकार को इसका खामियाजा भुगतना होगा। आरोप लगाया कि रेलवे में रिफार्म के नाम पर केंद्र सरकारें रेलवे के निजीकरण के लिए एफडीआई, आऊटसोर्सिग और पब्लिक प्राइवेट पाटनरशिप ला रही है। ऐसा कतई होने नहीं दिया जाएगा। यदि संघर्ष का रास्ता भी अपनाना पड़ेगा तो उसके लिए हर कर्मी तैयार है।
विज्ञापन


केंद्र सरकार की न्यू पेंशन स्कीम तथा अन्य कर्मचारी विरोधी नीतियों के खिलाफ 11 जुलाई को देशव्यापी हड़ताल की काल दी है। कहा कि इस अनिश्चितकालीन हड़ताल में केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों के लाखों कर्मचारियों के अलावा रेलवेे के सभी कर्मचारी हिस्सा लेंगे जो दुनिया की अब तक की सबसे बड़ी हड़ताल होगी। चेतावनी दी है कि यदि केंद्र सरकार ने मांगें नहीं मानी तो रेलवे का चक्का जाम किया जाएगा। वह सोलन के समीप सलोगड़ा में नार्दन रेलवे मेंस यूनियन अंबाला डिविजन द्वारा आयोजित दो दिवसीय नार्थ जोन रेलवे यूथ सम्मेलन के अवसर पर विभिन्न ब्रांचों और डिविजन से आए युवा रेल कर्मियों को संबोधित कर रहे थे।

उच्चस्तरीय बातचीत में शामिल होंगे युवा
वक्ताओं ने कहा कि अखिल भारतीय रेलवे मेंस फेडरेशन की स्थापना 1924 में की गई थी और तब से लेकर यह संगठन रेल कर्मियों के हितों की रक्षा के लिए कार्य कर रही है। कहा कि आने वाले समय में युवा रेल कर्मियों के लिए बड़ी विकट समस्याएं खड़ी होने वाली हैं और इसके लिए अभी से संगठित होना होगा। घोषणा की है कि रेलवे कर्मियों के हितों के बारे में विभिन्न स्तरों पर होने वाली वार्ता में रेलवे के युवा वर्ग को भी बातचीत की टेबल में शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन


इसी तरह भरेगा जनरेशन गैप
अध्यक्ष एसके त्यागी ने सभी का स्वागत करते हुए कहा कि युवा वर्ग और पुराने लोगों के बीच जनरेशन गैप को भरने के लिए इस प्रकार के आयोजन का होना जरूरी है। उन्होंने कहा कि युवा संगठित होकर कार्य करेंगे तो सफलता अवश्य मिलेगी। इससे पूर्व मुख्य अतिथि ने दीप जलाकर युवा सम्मेलन का शुभारंभ किया। एनआरएमयू के डिविजन सेक्रेटरी सीएस बाजवा, कालका ब्रांच के सेक्रेटरी सुभाष शर्मा, वाई प्रेजिडेंट सुरेंद्र परमार यूथ विंग के डिविजनल प्रेजिडेंट जगदीप सिंह, टीएन चौबे, जसमंगल सिंह और विभिन्न स्थानों से आए युवा कोआर्डिनेटर ने विचार रखे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें