फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: आपसी भाईचारा और शांति के साथ मनाया ईद-उल-फितर

विज्ञापन
जामा म​स्जिद में नमाज अता करते हुए। संवाद
विज्ञापन
जामा मस्जिद सोलन में मुस्लिम समुदाय ने नमाज की अदा
विज्ञापन

एक दूसरे को गले लगाकर दी एक दूसरे को मुबारकबाद
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। जिले में ईद-उल-फितर (बकरीद) आपसी भाईचारे, प्रेम और एकता के साथ मनाया गया। सोलन स्थित जामा मस्जिद में लोगों ने ईद की नमाज अदा की और गले मिलकर एक दूसरे को बधाई दी। इस अवसर पर हिंदू-मुस्लिम सहित सभी धर्मों के लोगों ने भी एक दूसरे को बधाई दी। सुबह से ही सोलन की जामा मस्जिद में लोगों की भारी भीड़ उमड़ पडी और सभी ने मिलकर नमाज अदा की। इस अवसर पर बाजार में भी खासी रौनक दिखाई दी। लोगों ने इस अवसर पर एक दूसरे को मिठाई भी बांटी।
विज्ञापन

जामा मस्जिद सोलन के इमाम मौलाना मुहम्मद आरिफ ने बताया कि सोलन की जामा मस्जिद बहुत पुरानी मस्जिद है, जहां हिंदू मुस्लिम सहित सभी समुदाय के लोग आते हैं। विशेषकर पर्व के अवसर पर सभी मिलकर त्योहार मनाते हैं जिससे हिंदू मुस्लिम की एकता को भी बल मिलता है। उन्होंने कहा आज बकरीद की नवाज अदा की गई व देश व पीड़ित मानवता की सेवा के लिए बलिदान देने का आग्रह सभी लोगो से किया गया। उन्होंने कहा कि इस तरह के बड़े त्योहारों से आपसी मेलजोल व एकता बढ़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें