फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्रग एंड कास्मेटिक एक्ट के उल्लंघन पर कंपनी में उत्पादन पर रोक

विज्ञापन
Drug manufacturing stopped in pharma company on violation of drug and cosmetic act in Parvanoo - फोटो : REUTERS
विज्ञापन
बद्दी (सोलन)। परवाणू स्थित इंड स्विप्ट फार्मा उद्योग में ड्रग एवं कॉस्मेटिक नियमों का पालन नहीं होने पर कंपनी के उत्पादन पर रोक लगा दी गई है। ड्रग विभाग ने पिछले 10 दिनों से कंपनी को नोटिस जारी कर इसमें उत्पादन पूरी तरह बंद कर रखा है।
विज्ञापन

बीते 23 सितंबर को राज्य ड्रग विभाग एवं सीडीएससीओ बद्दी की संयुक्त टीम ने कंपनी में दबिश देकर यहां पर उत्पादन की गुणवत्ता की जांच की थी। जांच में पाया गया कि दवा उत्पादन के दौरान ड्रग एंड कास्मेटिक एक्ट की पूरी तरह से अवहेलना हो रही थी। बिना सफाई दवा उत्पादन हो रहा था।
टीम ने पाया कि इस प्रकार का दवा निर्माण लोगों के स्वास्थ्य के लिए सही नहीं है। टीम ने यह भी पाया कि कंपनी ड्रग एंड कास्मेटिक एक्ट 1940 के तहत अनुसूची एम व यू की न्यूनतम आवश्यकता का पालन नहीं कर रही थी। ऐसे में विभाग ने दवा कंपनी को नोटिस जारी कर मेनुफैक्चरिंग पर पूरी तरह से रोक लगा दी थी।
विज्ञापन

ड्रग कंट्रोलर नवनीत मारवाह ने बताया कि दवा कंपनी का ड्रग और सीडीएसईओ की संयुक्त टीम ने निरीक्षण किया। निरीक्षण में नियमानुसार दवा का उत्पादन नहीं हो रहा था। इस पर विभाग ने नोटिस जारी कर उत्पादन पर रोक लगा दी। पिछले 10 दिन से कंपनी का उत्पादन बंद है। जब तक कंपनी नियम व शर्तों को पूरा नहीं करती तब तक उत्पादन बंद रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें