फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भटकते रहे मरीज, ओपीडी के बाहर लगीं लंबी कतारें

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोलन। जिला भर में मांगों को लेकर चिकित्सकों की दूसरे दिन भी प्रदेशव्यापी पेन डाउन स्ट्राइक जारी रही। इसके चलते दूरदराज से अस्पताल पहुंचने वाले मरीजों को खासी परेशानी झेलनी पड़ी है।
यह स्ट्राइक क्षेत्रीय अस्पताल ही नहीं बल्कि चिकित्सा खंड धर्मपुर, नालागढ़, अर्की, सायरी के अस्पतालों में भी जारी रही और दो घंटे तक चिकित्सकों ने अपनी सेवाएं नहीं दी। हालांकि हड़ताल के दौरान आपातकालीन सेवाएं, ऑपरेशन, टीकाकरण व कोविड का कार्य सुचारु रूप से चलता रहा। ओपीडी में दो घंटे तक मरीजों को परामर्श नहीं मिला है।
विज्ञापन

गौर रहे कि पे-स्केल बढ़ाने और अन्य कई मांगों को लेकर चिकित्सकों ने 10 फरवरी से पेन डाउन स्ट्राइक शुरू कर दी है। चिकित्सकों का कहना है कि वह रोजाना 24 घंटे अपनी सेवाएं देने के लिए आगे रहते हैं।
कोविड काल में भी चिकित्सकों ने जान की परवाह किए बिना कार्य किया लेकिन चिकित्सकों को उस हिसाब से वेतन नहीं मिल रहा है। चिकित्सकों ने वीरवार को सुबह 9:30 से 11:30 बजे तक कामकाज छोड़कर हड़ताल की और सरकार से मांग की है कि जल्द वेतन मान को बढ़ाकर पंजाब के तर्ज पर किया जाए। क्षेत्रीय अस्पताल में गायनी ओपीडी, मेडिसन, नेत्र रोग, हड्डी रोग व अन्य ओपीडी के बाहर मरीजों की कतारें लगी हैं।
विज्ञापन

उधर, चिकित्सा अधीक्षक सोलन डॉ. एसएल वर्मा ने बताया कि हड़ताल के दूसरे दिन भी से किसी प्रकार की परेशानी नहीं हुई है। आपातकालीन सेवाएं दी गई। इसके अलावा अस्पताल के ऑपरेशन थियेटर, टीकाकरण व कोविड सैंपलिंग भी चली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें