फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्यटन व सेब सीजन को लेकर जिला पुलिस सतर्क

विज्ञापन
सोलन पुलिस लाइन में बैठक पर चर्चा करते अधिकारी। संवाद - फोटो : SOLAN
विज्ञापन
सोलन। पुलिस लाइन सोलन में पुलिस प्रशासन की क्राइम बैठक में थानों के लंबित मामलों, एनडीपीएस, समेत ट्रैफिक व्यवस्था पर चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता एसपी सोलन अभिषेक यादव ने की। उन्होंने सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिए कि थानों में क्राइम के मामलों को 20 प्रतिशत से अधिक लंबित न रखा जाए।
विज्ञापन

इसके अलावा थानों के मालखानों में कोर्ट से निपट चुके मामलों के दस्तावेजों को थाना प्रभारी की अध्यक्षता में नष्ट करने को भी कहा गया है। इसके अलावा नशा माफिया के खिलाफ नकेल कसने के लिए गश्त बढ़ाने समेत पंचायत प्रतिनिधियों को जोड़ने के लिए भी कहा गया।
वहीं, पर्यटन सीजन पर कालका-शिमला एनएच समेत शहर में ट्रैफिक जाम से निपटने के लिए सतर्क रहने को कहा। इस मौके पर उन्होंने कहा कि ट्रैफिक से निपटने के लिए एनएच समेत अन्य पर्यटक क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस जवानों की भी तैनाती की गई है। वीकेंड और सेब सीजन को लेकर बाहरी राज्यों से छोटे-बड़े वाहनों की आवाजाही बढ़ रही है, इस कारण कई बार जाम जैसी स्थिति बन रही है, लेकिन इसके लिए सभी इंतजाम पुख्ता किए गए हैं। इस मौके पर एएसपी सोलन अशोक वर्मा, डीएसपी सोलन रमेश शर्मा, डीएसपी परवाणू योगेश रोल्टा, डीएसपी दाड़लाघाट समेत विभिन्न थानों के प्रभारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

एनएच पर गाड़ियों से हो रही पेट्रोलिंग
एसपी सोलन अभिषेक यादव ने कहा कि एनएच पर ट्रैफिक पर पैनी नजर है। इसके अलावा छह दो पहिया वाहन और दो गाड़ियों से एनएच पर पेट्रोलिंग की जा रही है। जरूरत पड़ने पर थानों की गाड़ियों का भी प्रयोग किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें