फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्मपुर पंचायत ने रेहड़ी-फड़ी वालों को गंदगी फैलाने पर चेताया

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

धर्मपुर(सोलन)। धर्मपुर पंचायत के तहत रेहड़ी-फड़ी धारकों को सड़क और आसपास कूड़ा-कर्कट फैलाने पर पंचायत ने चेतावनी जारी की है। रेहड़ी फड़ी वाले यहां पर जगह-जगह गंदगी फैला रहे हैं।
इसके चलते यहां पर हर समय कचरा और बदबू रहती है। धर्मपुर में एनएच-5 पर बने बस स्टॉप के आसपास रेहड़ी वालों के कारण गदंगी फैल रही है। इससे लोगों का बस स्टॉप पर बैठना मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन

इसमें ज्यादातर बाहरी राज्यों के हैं, न तो इनके पास खाने पीने की वस्तुएं बेचने का लाइसेंस है और न ही रेहड़ी लगाने की कोई अनुमति है। यहां तक कि स्वास्थ्य विभाग भी इनके लाइसेंस की जांच नहीं करता।
धर्मपुर पंचायत को संपूर्ण स्वच्छता में सरकार से पुरस्कार मिल चुका है। धर्मपुर बाजार से पड़ाव तक करीब 20 अवैध रेहड़ी-फड़ी वाले धर्मपुर में संपूर्ण स्वच्छता की धज्जियां उड़ा रहे हैं।
स्थानीय निवासी अनिश, भूषण, संगीता, सुरेश, बबलू, रेखा, सोनम ने कहा कि धर्मपुर में रेहड़ी-फड़ी लगातार बढ़ती जा रही है। सरकार और पंचायत इस ओर ध्यान नहीं दे रही है। यहां पर लगातार गंदगी फैल रही है। उन्होंने इस पर कार्रवाई की मांग उठाई है।
विज्ञापन

धर्मपुर पंचायत के उप प्रधान अजय गरचा ने बताया कि रेहड़ी-फड़ी वालों को गंदगी फैलाने पर चेतावनी दी गई है। यदि वे नहीं मानें तो नियमों के तहत कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें