फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना के बढ़ते मामले देख कोविड केयर सेंटर खोलने की तैयारी

विज्ञापन
Coronavirus economic impact concept image - फोटो : Feydzhet Shabanov - stock.adobe.
विज्ञापन
नालागढ़(सोलन)। औद्योगिक क्षेत्र नालागढ़ में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देख बंद पड़े कोविड केयर सेंटरों को फिर खोलने पर विचार किया जा रहा है। नालागढ़ में सबसे पहले कोरोना संक्रमण आने पर लेबर हॉस्टल में समर्पित कोविड केयर सेंटर (डीसीसी) चलाया था।
विज्ञापन

इसमें संक्रमित रोगियों को रखा जाता था। हालांकि पिछले एक साल से लेबर हॉस्टल में एनडीआरएफ यूनिट के जवान रह रहे हैं। सोमवार को समर्पित कोविड सेंटर खोलने के लिए एसडीएम नालागढ़ ने बीएमओ के साथ बैठक की। उन्होंने कोरोना रोगियों को रखने के लिए नर्सिंग कॉलेज भवन या बद्दी में इंडोर स्टेडियम में इस सेंटर चलाने पर विचार किया।
बीएमओ डॉ. अजय पाठक ने कहा कि अभी दो रोगी काठा अस्पताल में भर्ती हैं। ऑक्सीजन लेवल कम होने पर इन्हें भर्ती कराया गया है। हालांकि जिस रफ्तार से संक्रमण फैल रहा है, इसे देखते हुए डीसीसी खोलना जरूरी होगा।
विज्ञापन

हालांकि पिछली लहर के दौरान डीसीसी में कोई भी रोगी भर्ती नहीं हुआ था। प्रशासन जल्द ही यहां हेल्पलाइन शुरू करेगा जो रोगी से सीधा संपर्क बनाएगी। उन्होंने पंचायत प्रतिनिधियों से भी सहयोग की अपील की है।
बीबीएन के कोविड कोऑर्डिनेटर डॉ. रूपेश शर्मा ने बताया कि नालागढ़ में दो ऑक्सीजन प्लांट चालू हैं। एक में छह सौ लीटर प्रति मिनट और दूसरे में 260 लीटर प्रति मिनट ऑक्सीजन तैयार होती है। उन्होंने बताया कि बीबीएन में 168 एक्टिव कोरोना रोगी है जो घर में क्वारंटीन हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें