फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाला टूटने से जमीन में घुसा मलबा, धान की फसल खराब

विज्ञापन
रतयोड़ गांव के किसान बारशि से हुआ नुकसान। संवाद - फोटो : SOLAN
विज्ञापन
नालागढ़ (सोलन)। दभोटा पंचायत के रतयोड़ गांव में बारिश से नाला टूटने के कारण जमीन में मलबा भरने से किसानों की 20 बीघा से अधिक जमीन पर लगी धान की फसल खराब हो गई है।
विज्ञापन

रतयोड़ गांव के डॉ. पवन, बुधराम, लखविंद्र सिंह समेत एक दर्जन किसानों की जमीन इस नाले से बरबाद हो गई है। साथ ही पूरी जमीन में मलबा आने से अब अगली फसल भी नहीं लग पाएगी। पिछले तीन सालों से किसानों के साथ ऐसा होता आया है। पीड़ित किसान जग सेवा आर्गेनाइजेशन के अध्यक्ष जगपाल सिंह राणा से मिले। जगपाल राणा ने तुरंत कार्रवाई करते हुए एसडीएम को ऑनलाइन ज्ञापन प्रेषित किया और साथ ही राजस्व विभाग के कानूनगो को इसकी सूचना दी। कानूनगो ने सूचना मिलते ही क्षेत्र के पटवारी को मौके पर भेजा। पटवारी से रिपोर्ट तैयार कर किसानों को हुए नुकसान की भरपाई के लिए उच्च अधिकारियों को भेज दिया गया है।
जगपाल राणा ने बताया कि बरसात आते ही यहां के किसानों को हर साल खामियाजा भुगताना पड़ रहा है। उन्होंने एसडीएम महेंद्र पाल गुर्जर से आग्रह किया है कि इस नाले को गहरा कर इसे बीबीएनडीए के माध्यम से पक्का करवाया जाए, जिससे हर साल होने वाले नुकसान से किसान बच सके। उधर, एसडीएम महेंद्र पाल गुर्जर ने ज्ञापन मिलने की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें