फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कालका-शिमला रेलवे स्टेशन पर धर्मपुर में ट्रैक पर संदिग्ध हालात में मिला शव

विज्ञापन
Dead body found in suspicious condition on Kalka-Shimla railway track near Dharampur
विज्ञापन
सोलन। विश्व धरोहर कालका-शिमला रेल ट्रैक पर संदिग्ध हालात में व्यक्ति का शव मिला है। यह मामला रविवार देर रात करीब 12 बजे का है जिसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में लिया और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। हालांकि अभी व्यक्ति की मृत्यु के कारण का पता नहीं चला है। इसकी पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार रविवार देर रात करीब 12 बजे धर्मपुर पुलिस को सूचना मिली कि धर्मपुर रेलवे स्टेशन से कुछ दूरी एक व्यक्ति रेलवे ट्रैक पर गिरा है। सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में लेकर रेलवे पुलिस को भी सूचना दी।
धर्मपुर पुलिस की सूचना के आधार पर रेलवे पुलिस की जीआरपी टीम एमएमयू अस्पताल पहुंची। इसके बाद शव का पोस्टमार्टम करवाया गया। पुलिस ने मृतक की पहचान 32 वर्षीय जोगिंद्र सिंह निवासी धर्मपुर रडोपेंद के रूप में की है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में पाया गया कि व्यक्ति की बाजू और शरीर पर गहरे घाव थे और खून से लथपथ था।
विज्ञापन

पुलिस थाना प्रभारी धर्मपुर राकेश रॉय ने बताया कि सूचना के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। आगामी कार्रवाई के लिए रेलवे पुलिस को बताया गया। रेलवे ब्रांच शिमला प्रभारी राज कुमार ठाकुर ने बताया कि व्यक्ति की मौत का कारण जांच का विषय है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें