फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीसी, पुलिस जवानों समेत 325 कोविड संक्रमित

विज्ञापन
Coronavirus economic impact concept image - फोटो : Feydzhet Shabanov - stock.adobe.
विज्ञापन
सोलन। जिले सोलन में डीसी सोलन समेत 325 लोग कोविड संक्रमित पाए गए हैं। इसमें 12 पुलिस जवान, छह विद्युत कर्मी सहित पथ परिवहन निगम का परिचालक भी कोविड पॉजिटिव पाए गए है। इसकी पुष्टि जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मुक्ता रस्तोगी ने की है। उन्होंने बताया सभी कोविड संक्रमितों को आइसोलेट किया जा रहा है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार जिला सोलन में कुल 946 लोगों की कोविड जांच की गई थी जिसमें से 325 कोविड पॉजिटिव पाए हैं। इसमें सबसे अधिक धर्मपुर ब्लॉक से 109 लोग संक्रमित हुए हैं।
नालागढ़ ब्लॉक से 89, सोलन शहर से 56, अर्की ब्लॉक 43, सायरी से 16, चंडी से नौ समेत अन्य तीन लोग शामिल हैं। जिले में एक्टिव केस 1673 हो गए हैं। सभी संक्रमितों को होम आइसोलेट कर संपर्क में आए लोगों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

आरएम सोलन शुगल सिंह ने बताया कि निगम का परिचालक कोविड संक्रमित पाया गया है, परिचालक शुक्रवार को सोलन-डुब्लू रूट पर बस के साथ था। उन्होंने अपील की है कि बस में जो भी व्यक्ति परिचालक के संपर्क में आया हो, होम आईसोलेट होकर अपने कोविड टेस्ट भी करवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें