फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत प्रतिनिधियों और सचिव में झगड़ा दाड़लाघाट थाने पहुंचा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

दाड़लाघाट (सोलन)। क्षेत्र की दानोघाट पंचायत में जनप्रतिनिधियों और सचिव का झगड़ा पुलिस थाने पहुंच गया। दोनों ने एक दूसरे की शिकायत थाने में दी है। महिला प्रधान ने सचिव पर गालीगलौज करने का आरोप लगाया है जबकि सचिव ने प्रधान समेत सभी पंचायत पदाधिकारियों पर बंद कमरे में मारपीट करने के आरोप जड़े हैं। पुलिस ने शिकायत पर क्रॉस एफआईआर दर्ज कर दी है।
जानकारी के अनुसार महिला प्रधान ने पुलिस थाना दाड़लाघाट में शिकायत दी कि 7 जून को पंचायत दानोघाट की मासिक बैठक थी। जब पंचायत सचिव तेजेंद्र से हाजिरी रजिस्टर मांगा तो तेजेंद्र ने उनके साथ गालीगलौज और हाथापाई की। जब यह बाहर निकलने लगीं तो तेजेंद्र ने इसका रास्ता रोककर उनके साथ दुर्व्यवहार भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंचायत सचिव तेजेंद्र वर्मा ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाए कि पंचायत दानोघाट की मासिक बैठक के दौरान पंचायत प्रधान, उप प्रधान और सभी वार्ड सदस्य मौजूद थे। इन सभी ने कमरे का दरवाजा बंद कर उनके साथ हाथापाई की और धमकी दी। डीएसपी दाड़लाघाट प्रताप सिंह ठाकुर ने बताया कि मामले में क्रॉस एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें