पंचायत लोदीमाजरा के गांव बनवीरपुर में तलाकशुदा व्यक्ति ने घर की छत के पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली
- फोटो : demo pic
पंचायत लोदीमाजरा के गांव बनवीरपुर में तलाकशुदा व्यक्ति ने घर की छत के पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली। पंचायत उपप्रधान कश्मीरी लाल की शिकायत के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नालागढ़ अस्पताल भेज दिया है।
शव के पास कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला है। मृतक अनिल कुमार (38) के पिता भगत राम और मां दिल्ली में रहते हैं। वह यहां अपने पुश्तैनी मकान में रह रहा था। सुबह जब उसे खाना देने गए लिए परिजन गए तो दरवाजा अंदर से बंद था। इसे तोड़ने के बाद अनिल का शव छत्त के पंखे से लटका मिला। मृतक प्रिंटिंग आर्डर लेने का काम करता था। डीएसपी खजाना राम ने कहा कि मामले में छानबीन जारी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो पाएगा।
सड़क हादसे में घायल व्यक्ति की मौत
बद्दी (सोलन)। औद्योगिक शहर बीबीएन में सड़क दुर्घटना में घायल अतीक मोहम्मद हाल निवासी संड़ोली निवासी गांव कोडरा-शहतार डाकघर भटियाव जिला फतेहपुर यूपी की पीजीआई में मौत हो गई। हादसा 27 दिसंबर की रात आठ बजे हुआ था। संड़ोली में जोधा सिंह के मकान में रह रहा दंपति जोड़ा बाजार से राशन लेकर एनएच-21 ए पार कर रहा था। इसी बीच एक अज्ञात कार ने दोनों को टक्कर मारी थी। टक्कर के कारण अतीक मोहम्मद गंभीर रूप से घायल हो गया था जबकि पत्नी शमसुन को कम चोटें आई थीं। दोनों को प्राथमिक उपचार के लिए सीएचसी बददी लाया गया। डॉक्टरों ने गंभीर रूप से घायल अतीक मोहम्मद को पीजीआई रेफर किया था।