फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फंसा ट्रक, दो घंटे जाम रहा बांदा-टांडा हाइवे

Thu, 29 Dec 2016 10:27 PM IST
Amar ujala Bureau
विज्ञापन
घंटों जाम से परेशानी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सेमरी बाजार में बृहस्पतिवार की सुबह एक ट्रक का पहिया सड़क के बीचोंबीच फंस गया। इससे बांदा-टांडा हाईवे पर जाम लग गया। सूचना पर पहुंची सेमरी बाजार की पुलिस ने क्रेन से सड़क के बीच फंसे ट्रक को किसी तरह से बाहर निकलवाया, तब कहीं जाकर जाम खुल सका। करीब दो घंटे तक जाम लगने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। 
विज्ञापन



बांदा-टांडा हाईवे पर स्थित सेमरी बाजार कस्बे में बृहस्पतिवार को अचानक एक ट्रक का पहिया सड़क के बीचोंबीच फंस गया। ड्राइवर ने ट्रक को बाहर निकालने की कोशिश की लेकिन कामयाब नहीं हुआ। सड़क केे बीच में ट्रक फंसने से आवागमन बाधित हो गया। सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। कस्बा निवासियों ने घटना की जानकारी सेमरी बाजार पुलिस चौकी को दी।

सूचना पर पहुुंची सेमरी बाजार चौकी की पुलिस ने जिला मुख्यालय से क्रेन मंगवाया। क्रेन से किसी तरह ट्रक को निकाला गया। उसके बाद पुलिस व स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत से रोड पर आवागमन बहाल करवाया। करीब दो घंटे तक लगे जाम से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें