फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो हादसों में दो की मौत, तीन घायल

Mon, 19 Dec 2016 12:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, साोलन
विज्ञापन
विज्ञापन
किशनपुरा और भटौलीकलां में दो हादसों में दो लोगों की मौत हो गई है। जबकि तीन लोग घायल हो गए। पहला हादसा देर रात किशनपुरा के पास हुआ जहां लापरवाह चालक ने तेज रफ्तार से ट्रक चलाते हुए तीन लोगों को कुचल डाला। इसमें दो को गंभीर चोटें आई हैं। जबकि एक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद ट्रक चालक फरार हो गया। वहीं दूसरा हादसा कंस्ट्रक्शन कंपनी के काम में स्लैब तोड़ते वक्त हुआ है।
विज्ञापन


लेंटर तोड़ते वक्त एक श्रमिक की मलबे के नीचे दबकर मौत हो गई। जबकि एक अन्य घायल हो गया। शिकायत पर पुलिस ने कंस्ट्रक्शन कंपनी पर लापरवाही से काम करवाने और सेफ्टी व्यवस्था न करने पर मामला दर्ज कर लिया है। एसपी बिशेर सिंह ने दोनों मामलों की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि पुलिस मामले में जांच कर रही है।

हादसा एक
अनमोल गांव छिरदपुर मछरिया थाना, तहसील कटघर जिला मुरादाबाद के बयान पर मामला दर्ज हुआ है। शिकायतकर्ता ने कहा कि वह मोनू व दलीप के साथ किशनपुरा में किराय के मकान में रहता है। तीनों भारती उद्योग मानपुरा में नौकरी करते हैं। इनकी ड्यूटी रात की थी। देर रात तीनों ड्यूटी के लिए पैदल जा रहे थे। शाम करीब 8.20 बजे बद्दी की ओर से एक ट्रक तेजरफ्तार से आया और तीनों को मार दिया जिससे तीनों सड़क पर गिर पड़े।
विज्ञापन


वह कच्ची सड़क पर गिर गया जिससे उसके सिर में चोट आई तथा दलीप को टांग व मुंह में चोट आई। वहीं मोनू ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। इस दौरान चालक ने ट्रक रोका, लेकिन वहां कुछ लोग एकत्र हो गए और तभी चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। वह ट्रक नंबर नोट न कर सके। यह हादसा ट्रक चालक की लापरवाही से हुआ है। उधर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हादसा 2
राम दिनेश राय निवासी वार्ड नंबा 1 बी कवाही अबकपुर थाना पार्तीपुर जिला वैशाली बिहार ने कहा कि वह स्लैब तोड़ने का कार्य करता है। अंकित इंटरनेशनल प्राइवेट प्लाट न. 62 भटोलीकलां में एक मंजिल तैयार की जा रही है। इस कारण कंपनी की छत पर बनी दीवारें तथा स्लैब तोड़े जा रहे हैं। वह मंगलम कंस्ट्रक्शन में हेल्दी मशीन (स्लैब तोड़ने में उपयोग की जाने वाली) पर काम करता है। साथ ही पवन, लालजी तथा सोगारत उसके साथ मशीन चलाते हैं। चारों मिल कर एक स्लैब को गिरा रहे थे।

उन्होंने पहले उस स्लैब को रस्सों से खिंचा, लेकिन वह नहीं गिरा। फिर पवन हेल्दी मशीन से स्लैब के नीचे लगी ईटों को हटाने/तोड़ने लगा। इस दौरान एक इंट तोड़ते-तोड़ते पूरा स्लैब नीचे गिर गया जिसमें वह दब गया। इससे उसकी छाती में चोटें आई जिसे तुरंत मल्होत्रा अस्पताल ले जाया गया जहां पवन की मृत्यु हो गई। यह दुर्घटना कंस्ट्रक्शन कंपनी द्वारा स्लैब तोड़ने तथा कंस्ट्रक्शन के काम का उचित प्रबंध न करने के कारण हुई है। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें