फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टायर की हवा चेक कर रहा क्लीनर कुचला

Mon, 09 Jan 2017 10:14 PM IST
ब्यूरो, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
ट्रक की हवा चैक करना ही परिचालक को महंगा पड़ा। टायर की हवा चैक करते वक्त वह दूसरे ट्रक की चपेट में आ गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसे नालागढ़ अस्पताल लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए पीजीआई रेफर कर दिया है। टक्कर मारने वाला चालक मौके से वाहन लेकर फरार हो गया। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
 
पुलिस के मुताबिक अपने ट्रक की हवा को चेक करते हुए एक अन्य ट्रक की चपेट में आए परिचालक ने पीजीआई में यह बयान दिया। बयानों के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। एसएचओ बरोटीवाला दया राम ठाकुर ने बताया कि ट्रक नंबर एचपी 12 जी 8429 का परिचालक एलंबिक चौक के पास खड़ा था। परिचालक ट्रक की हवा चैक करने के लिए उतरा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जैसे ही वह टायर में हवा चैक करने के लिए उतरा तो वहां एक अन्य तेज रफ्तार से ट्रक आया और क्लीनर को टक्कर मार दी। ट्रक चालक, घायल परिचालक को पहले तो नालागढ़ अस्पताल लेकर गया लेकिन हालत खराब होने पर उसे पीजीआई रेफर कर दिया। बरोटीवाला पुलिस ने पीजीआई चंडीगढ़ में लिए परिचालक के बयानों के आधार पर अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें