फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शातिरों ने खाते से उड़ाए हजारों, 48 रुपये छोड़े

Tue, 04 Oct 2016 09:56 PM IST
ब्यूरो, सोलन
विज्ञापन
ओच्छघाट के सनहोल की महिला के खाते से शातिरों ने हजारों रुपये उड़ा लिए। - फोटो : demo pic
विज्ञापन
ओच्छघाट के सनहोल की महिला के खाते से शातिरों ने हजारों रुपये उड़ा लिए। महिला के अकाउंट को शातिरों ने पहले हैक किया फिर पैसे निकाल लिए। खाते में महज 48 छोड़े। पीड़ित ने इसकी शिकायत पुलिस थाना सोलन में की है।
विज्ञापन


पुलिस शिकायत के आधार भादंस की धारा 420 के तहत मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार तीन अक्तूबर को शातिर ने इस वारदात को अंजाम दिया है। शिकायतकर्ता योगिता चौधरी पत्नी अरुण चौधरी निवासी गांव सनहोल डाकघर ओच्छघाट तहसील और जिला सोलन ने रिपोर्ट की कि उसका स्टेट बैंक ऑफ पटियाला सोलन में खाता है। इसमें 52 हजार 835 बेलैंस था। तीन अक्तूबर को 52 हजार 787 रुपये  किसी ने निकाल लिए। एसपी अंजुम आरा ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। मुकद्दमा दर्ज कर लिया गया है।

गैस सिलेंडर चुराने वाला धरा
सोलन। गैस सिलेंडर रेगुलेटर चोरी करने वाले शातिरों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार आरोपी कमल तथा करण ठाकुर को इस मामले मेें पकड़ा गया है। थाना सोलन में विजय कुमार गुप्ता पुत्र श्याम लाल गुप्ता निवासी जवाहर पार्क सोलन ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि उसका किराएदार योगेंद्र गोलिया बीएसएनएल में नौकरी करता है। वह 30 सिंतबर को अपने कमरे में ताला लगाकर घर हरियाणा छुट्टी पर गया था। तीन अक्तूबर को जब वह अपने कमरे में वापस आया तो उसने उक्त कमरे का ताला खुला पाया। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू की तो आरोपियों को धर दबोचा।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें