धोबीघाट से लापता फाइनेंस कंपनी के कर्र्मचारी रूपेश की हत्या का संदेह परिजनों ने जताया है।
- फोटो : अमर उजाला
धोबीघाट से लापता फाइनेंस कंपनी के कर्र्मचारी रूपेश की हत्या का संदेह परिजनों ने जताया है। 30 सितंबर से गायब युवक का अभी तक कोई सुराग नहीं लग सका है। परेशान परिजनों ने ग्रामीणों के साथ मिलकर आसपास जंगलों में लापता युवक की तलाश की लेकिन कहीं भी उसका पता नहीं चल सका है। वहीं पुलिस जांच से नाखुश ग्रामीणों ने थाने पहुंचकर पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी रोष जताया और हत्या का मुकदमा दर्ज करके जांच तेज करने की मांग की।
गौरतलब है कि कंपनी में तैनात युवक अचानक गायब हो गया है। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्जकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस थाना सोलन में तपेंद्र सिंह निवासी वार्ड नंबर 7 आदर्श नगर धोबीघाट सोलन ने शिकायत की है कि उनका बेटा रूपेश गायब है। वह कंपनी के सोलन दफ्तर में ही नौकरी करता है। वह अपनी बाइक नंबा एचपी 14सी-0239 सहित कंपनी में गया था। इसके बाद घर वापस नहीं आया है।