फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामलोक मंदिर में हुई हिंसक झड़प में सात लोग गिरफ्तार

Tue, 09 May 2017 10:23 PM IST
सोलन, ब्यूरो
विज्ञापन
लोगों को ‌ग‌िरफ्तार करके ले जाती पु‌ल‌िस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पंचायत तुंदल के गांव रूड़ा के श्रीराम लोक मंदिर के बाबा अमरदेव और गांव वालों के बीच 26 अप्रैल को हुई हिंसक झड़प में पुलिस ने मंगलवार को भाजपा जिला महामंत्री लोकेश्वर शर्मा समेत सात लोगों को गिरफ्तार कर लिया। इस मामले को लेकर पुलिस ने क्रॉस एफआईआर दर्ज की थी। इसमें गांव के 11 लोगों को आरोपियों बनाया था। इसमें प्रधान प्रवीण कुमार, उपप्रधान योगेश शर्मा और देवदत्त निवासी तुंदल, रामचंद्र ठाकुर, लोकेश्वर शर्मा निवासी साधुपुल, मदन शर्मा निवासी अलजोह, दयाल शर्मा, विनय शर्मा, शांति देवी, अजय और प्रेम सिंह निवासी रूड़ा गांव शामिल हैं।
विज्ञापन


इनमें से 8 आरोपियों ने कोर्ट में अग्रिम जमानत के लिए अर्जी दी थी। इनमें से 7 आरोपियों की अर्जी मंगलवार को कोर्ट ने खारिज कर दी। अर्जी देने वाले एक व्यक्ति का नाम लिस्ट में न होने की वजह से कोर्ट ने उसे जमानत दे दी। बाकी सभी 7 आरोपियों को पुलिस ने कोर्ट परिसर में ही गिरफ्तार कर लिया। अब इन आरोपियों को बुधवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। इनमें भाजपा के जिला महामंत्री सहित अन्य लोग शामिल है।

उपायुक्त के समक्ष उठाया मुद्दा
गिरफ्तारी से गुस्साए ग्रामीणों और आसपास के लोगों ने कंडाघाट से शिमला जाते समय डीसी सोलन राकेश कंवर की गाड़ी को कंडाघाट सचिवालय के रास्ते में रोककर अपना पक्ष रखा। साथ ही उनसे निष्पक्ष जांच की गुहार लगाई। इस पर डीसी सोलन ने सभी की बातों को सुनकर निष्पक्ष जांच होने का आश्वासन दिया। बताया जा रहा है कि वह इसी विषय में उपमंडल अधिकारी कंडाघाट और तहसीलदार से बात करने आए थे। वहां भी लोगों का एक प्रतिनिधिमंडल डीसी से मिला और उनके समक्ष निष्पक्ष जांच करने का आग्रह किया। डीसी ने उनको निष्पक्ष जांच होने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन


यह था मामला
26 अप्रैल के दिन निर्माणाधीन श्री राम लोक मंदिर में बाबा अमरदेव और गांव वालों के बीच खूनी झड़प हो गई थी। आरोप लगे हैं कि बाबा ने स्थानीय महिला पर तेजधार हथियार से हमला किया। हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। इसके बाद गुस्साए गांव वालों ने बाबा पर धावा बोल दिया। इसमें बाबा भी घायल हो गए। बाबा के हमले से घायल महिला इस समय सोलन अस्पताल में दाखिल है। बाबा अमरदेव को आईजीएमसी शिमला रेफर किया है। इस मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर क्रॉस एफआइआर दर्ज की है। गांव वालों ने बाबा के खिलाफ दो बार सोलन शहर में रैली निकाल कर विरोध किया और ज्ञापन भी सौंपा। वहीं उन्होंने मुख्यमंत्री के काफिले को रोक कर बाबा के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग भी की। गांववालों का आरोप है कि बाबा की ऊंची पहुंच होने के कारण पुलिस उस पर कार्रवाई करने से बच रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें