फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्मपुर को संवारेंगे रिटायर्ड कर्मचारी और अधिकारी

Wed, 04 May 2016 10:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, धमऱ्र्मपुर सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन
परिवार की गुजर बसर के लिए जिंदगी के कई दशक नौकरी में गुजराकर हासिल किए अनुभवों को अब कर्मचारी अपने क्षेत्र की तकदीर संवारने में इस्तेमाल करेंगे। धर्मपुर क्षेत्र के रिटायर्ड कर्मचारियों और अधिकारियों ने यह पहल की है।
विज्ञापन


इसके लिए जल्द ही कल्याण संघ का गठन किया जाएगा। यह संगठन क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं के हल के लिए कदम उठाएगा। यह जानकारी पर्यटन निगम से सेवानिवृत्त योजना अधिकारी यश बहल और बिजली बोर्ड से सेवानिवृत्त कनिष्ठ अभियंता देवेंद्र सूदन ने दी।

 उन्होंने बताया कि संघ में सेवानिवृत्त कर्मचारियों और अधिकारियों को शामिल किया जाएगा। साथ ही पंचायत प्रतिनिधियों के सहयोग और अनुभव का भी इस्तेमाल होगा। इसके अलावा गांवों के बुजुर्गों के अनुभवों से क्षेत्र के विकास का खाका तैयार होगा। कहा कि फोरलेन के निर्माण के बाद धर्मपुर शहर में कितना बदलाव होगा यह अभी कहा नहीं जा सकता। लेकिन लोगों की जो भी समस्याएं होंगी उन्हें हल करवाएंगे। पंचायत की बिजली-पानी तथा स्वास्थ्य जैसी समस्याओं को हल करना संघ की प्राथमिकता होगी।
विज्ञापन

  बिजली की बेहतर व्यवस्था के लिए 33/11 केवी सब स्टेशन स्थापित करवाना, लोगों को बेहतर पेयजल आपूर्ति कराना, सीएचसी धर्मपुर और टीवी सेनेटोरियम में टेस्ट सुविधा की मांग सरकार से की जाएगी। इस मौके पर धर्मपुर पंचायत के प्रधान ओम प्रकाश पंवर, यश बहल, देवेंद्र सुदन, गुरदयाल सिंह, सुरत सिंह, प्रेम नाथ लाल सिह, दलीप सिंह, कृष्ण कांता, सत्या देवी, अमर सिह, जगदीश, गुरदयाल सिंह और अन्य मौजूद रहे।

कर्मचारियों के अनुभवों का लेंगे लाभ
धर्मपुर पंचायत के प्रधान ओम प्रकाश पंवर ने कहा की भिन्न विभागों से सेवानिवृत्त कर्मचारियों और अधिकारियों के अनुभवों का लाभ क्षेत्र के विकास के लिए उठाया जाएगा। धर्मपुर का विकास करवाने के लिए इन सभी लोगों का सहयोग पंचायत लेगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें