फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शरारती तत्वों ने तोड़ डाली उद्योग

Thu, 23 Feb 2017 10:16 PM IST
ब्यूरो, बद्दी सोलन
विज्ञापन
शरारती तत्वों ने किश्नपुरा संपर्क मार्ग पर उद्योग मंत्री के नाम पर लगी उद्घाटन पट्टिका को तोड़ दिया। - फोटो : demopic
विज्ञापन
शरारती तत्वों ने किश्नपुरा संपर्क मार्ग पर उद्योग मंत्री के नाम पर लगी उद्घाटन पट्टिका को तोड़ दिया। एक दिन पहले ही बुधवार को इस संपर्क मार्ग का सरकारी अमले की मौजूदगी में शुभारंभ हुआ है। लेकिन वीरवार सुबह पट्टिका के टुकड़े सड़क पर गिरे पड़े मिले। पट्टिका का एक हिस्सा टूटी हालत में दीवार पर था। शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात लोगों पर मुकदमा दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


संजीव कुमार निवासी हरायपुर गुरुमाजरा तहसील ने थाना बद्दी में इस बावत शिकायत दर्ज करवाई है। वह किश्नपुरा पंचायत के उपप्रधान भी हैं। उन्होंने बताया कि वह सुबह अपने घर से किश्नपुरा की तरफ आ रहे थे तो रास्ते में पट्टिका के टुकड़े बिखरे थे। यह उद्योग मंत्री मुकेश कुमार अग्निहोत्री के नाम की उद्घाटन पट्टिका थी। 


बुधवार को साढ़े चार बजे के करीब किशनपुरा में संपर्क मार्ग का उद्घाटन उद्योग मंत्री ने किया था। पुलिस को दिए बयान में उपप्रधान ने कहा कि कुछ शरारती तत्वों ने चोट मारकर इस पट्टिका को जानबूझकर नुकसान पहुंचाया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इसकी पुष्टि एसपी बशेर सिंह ने की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें