फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुर्घटना में डीजे संचालक की मौत

Thu, 17 Mar 2016 09:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बद्दी सोलन
विज्ञापन
बद्दी -नालागढ़ मार्ग पर बागवानियां के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई है। - फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
बद्दी -नालागढ़ मार्ग पर बागवानियां के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई है। हादसे में दो युवक बुरी तरह से जख्मी हो गए। पुुुलिस के अनुसार बुधवार देर रात पौने 11 बजे तीन युवक गंभीर हालत में बागवानियां के पास सड़क पर पड़े थे। राहगिर ने 108 एंबुलेंस को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने घायलों को नालागढ़ चिकित्सालय पहुंचाया।
विज्ञापन


चिकित्सालय पहुंचने से पहले ही एक युवक दम तोड़ चुका था। मृतक की पहचान नालागढ़ के वार्ड नंबर 9 के हतीश कुमार (29) पुत्र राजेंद्र प्रसाद के रूप में हुई। वार्ड नंबर आठ के  रजत और जसपाल बुरी तरह से जख्मी हो गए। जख्मी हालत में उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई रैफर कर दिया गया। हतीश कुमार डीजे का काम करता था।

एसपी बिशेर सिंह ने बताया कि बागनियां में बाइक को टक्कर मारने के बाद मौके से फरार हो गया है। हतीश कुमार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घायलों को पीजीआी रेफर कर दिया है। मृतक व्यक्ति का पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने धारा 279, 337, 187 व 304 ए के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें