फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाप-बेटे पर खनन माफिया ने किया हमला

Tue, 02 Jun 2015 11:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नालागढ़ (सोलन)
विज्ञापन
विज्ञापन
नालागढ़ के चंगर क्षेत्र गुलरवाला करसोली पंचायत के देवली गांव में आधा दर्जन खनन माफिया ने तीन लोगों की जमकर धुनाई कर दी। इससे वह बुरी तरह से घायल हो गए। शोर मचाने पर सभी हमलावर मौके से भाग गए। यह घटना सोमवार मध्य रात्रि की है।
विज्ञापन


देवली निवासी गुरमेल सिंह को सूचना मिली की उसकी जमीन के साथ खनन हो रहा है। जिस पर गुरमेल अपने बेटे सुनील व भतीजे कुलविंद्र को बाइक पर लेकर देवली गांव के साथ लगते पुल पर गया। जैसे ही पुल पर गया तो वहां पर पहले से खड़ी इनोवा गाड़ी ने उसे हिट किया जिससे वह तीनों जमीन पर गिर गए।

इस दौरान इनोवा गाड़ी से आधा दर्जन लोग हॉकी डंडों के साथ उतरे और इससे पहले कि ये लोग कुछ बोलते उन पर हमला कर दिया जिससे वह बुरी तरह से घायल हो गए। शोर मचाने पर जैसे ही गांव के लोग मौके पर आने लगे तो वे सभी गाड़ी में बैठ कर वहां से भाग गये सात ही जेसीबी व दो टिप्पर भी मौके से भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएसपी नालागढ़ खजाना राम ने बताया कि जोघो पुलिस ने घायलों का मेडिकल कराने के बाद मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस इसकी छानबीन कर रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें