फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग लगने से तीन सिलिंडरों में ब्लास्ट, बाइक को बचाते एक झुलसा

विज्ञापन
विज्ञापन
नालागढ़ (सोलन)। नालागढ़-बद्दी हाईवे पर डाडीभोला में स्थित एक ढाबे में अचानक आग लग गई। ढाबे में रखे तीन सिलिंडरों में ब्लास्ट हो गया। धमाका इतना जोरदार था कि इससे ढाबे की छत भी उड़ गई। ढाबे के आगे खड़ी एक बाइक को भी नुकसान हुआ है। बाइक को बचाते समय एक व्यक्ति झुलस गया है।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही अग्निशमन केंद्र नालागढ़ की टीम मौके पर पहुंची और आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। लेकिन, तब तक आग से करीब 1.70 लाख का नुकसान हो चुका था। दमकल कर्मियों की मुस्तैदी से आसपास की अन्य करीब 2 करोड़ की संपत्ति को जलने से बचा लिया गया।
मिली जानकारी अनुसार नालागढ़ की भाटियां पंचायत का धुंधली गांव निवासी गुरचरण सिंह ढाबा चलाता है। मंगलवार सुबह अचानक ढाबे में आग लग गई। आग लगने से तीन गैस सिलिंडरों में ब्लास्ट हो गया। एक बाइक एचपी-12जे-8372 को भी नुकसान हुआ है। बाइक को बचाते समय एक व्यक्ति झुलस गया है। सूचना मिलते ही फायरमैन जोगिंद्र सिंह व कमलजीत, फायरमैन अमरचंद, गृहरक्षक तिलकराज, कमलेश व चालक भाग सिंह मौके पर पहुंचे और आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। ढाबा फायर कार्यालय के समीप ही है, इसलिए तुरंत आग पर काबू पा लिया गया। अग्निशमन केंद्र नालागढ़ के दमकल अधिकारी पीर सहाय कौंडल ने बताया कि सूचना मिलते ही टीम ने मौके पर पहुंचकर आग बुझा दी। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें