फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्लर्क ने जाली हस्ताक्षर कर ले लिया 3.30 लाख का ऋण

विज्ञापन
विज्ञापन
सोलन। पुलिस थाना के तहत जाली हस्ताक्षर कर 3 लाख 30 हजार का व्यक्तिगत ऋण लेने का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने विद्युत बोर्ड के अधिशासी अभियंता की शिकायत पर क्लर्क के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार अधिशासी अभियंता सीएस चावला ने पुलिस थाना सोलन में शिकायत की है कि बोर्ड के क्लर्क सर्कल के कर्मी ने जोगिंद्रा सेंट्रल कोआपरेटिव बैंक से 3 लाख 30 हजार रुपये का व्यक्तिगत ऋण डीडीओ के जाली हस्ताक्षर करके लिया था। जब छानबीन की गई तो सभी कर्मचारियों से इस बारे में पूछा गया। इसके बाद उक्त कर्मचारी से भी इसका जवाब मांगा गया। उसने बताया कि वित्तीय परिस्थितियों के कारण उसे ऐसा करना पड़ा। पूछताछ के बाद जब वह बाहर गया तो कहने लगा कि आत्महत्या कर लेगा। इसके बाद अधिशासी अभियंता ने इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी। उधर, एएसपी सोलन शिव कुमार ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें