फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला ने ससुर पर लगाया अश्लील वीडियो बनाने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

सोलन। शहर में रहने वाली एक महिला ने अपने सुसर पर बाथरूम में कैमरा लगाकर अश्लील वीडियो बनाने का आरोप लगाया है। महिला की शिकायत के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी गई महिला की ओर से शिकायत में कहा गया है कि उनका सुसर बाथरूम में कैमरा लगाकर उनकी वीडियो बनाता है। महिला ने कहा कि वह अपने परिवार के साथ घर पर रहती है और सुसर भी उनके साथ ही रहता है।
विज्ञापन


महिला ने आरोप लगाया कि उसे कुछ दिन पहले इस बारे में शक हुआ। महिला ने आरोप लगाया कि उनका ससुर बाथरूम में रखी टंकी में छेद करके मोबाइल वीडियो मोड पर रख कर चला जाता था। उसे जब इस बारे में शक हुआ तो उन्होंने ससुर का मोबाइल छीनकर पुलिस को सौंप दिया। महिला ने सोलन थाना में अपने सुसर के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने शिकायत दर्जकर ससुर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अभी इस बात की छानबीन कर रही है कि मोबाइल में किसी तरह की अश्लील रिकॉर्डिंग हुई है या नहीं। एएसपी सोलन शिव कुमार ने कहा कि थाना सोलन में एक महिला की शिकायत मिली है। इस मामले की पुलिस जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें